MP Government News: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, यह मिलने वाला है फायदा

MP Government News: Big news for government employees and pensioners of Madhya Pradesh, this is the benefit they are going to get

MP Government News: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारी और पेंशनरों को आयुष्मान योजना स्कीम का लाभ देने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश में 7 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी है और पेंशनरों की संख्या 4 लाख से अधिक है। इन सभी को आयुष्मान योजना के तहत लाभ मिलेगा। आयुष्मान स्कीम में 5 लाख तक का सामान्य और 10 लाख रुपए तक का गंभीर बीमारियों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।

इस बीमारी में मिलेगा योजना का लाभ

जानकारी के मुताबिक आयुष्मान योजना के तहत सरकारी कर्मचारी और पेंशनरों को किडनी ट्रांसप्लांट, होमो डायलिसिस, कैंसर, हिप नी एल्बो, शोल्डर आशिक रिप्लेसमेंट, मैमोग्राफी, एमआरआई, सीटी स्कैन, काकिलयर इंप्लांट, हृदय रोग, हेड इंज्युरी, स्पॉइल सर्जरी सहित अन्य बीमारियों का इलाज और जांच का लाभ दिया जाएगा।

इन लोगों को किया है केडर में शामिल

जानकारी के मुताबिक आयुष्मान योजना के तहत शामिल किए गए सरकारी कर्मचारियों में नियमित कर्मचारी, संविदा कर्मचारी, संवर्ग शिक्षक, सेवानिवृत कर्मचारी, नगर सैनिक, कार्यभारित राज्य की स्वशासी संस्थानों में कार्यरत कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,  सहायिका, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आशा एवं उषा कार्यकर्ता, आशा सुपरवाइजर और कोटवारों को शामिल किया है।

वेतन से कटेगा अंशदान

जानकारी की मूवी योजना का लाभ लेने वाले कर्मचारियों से अंशदान लिया जाएगा। लड़कियों के वेतन से काटी जाएगी अंशदान की राशि 250 रुपए से लेकर एक हजार तक हो सकती है। राज्य शासन ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button