MP News : एमपी के 70 हजार बच्चों को नि:शुल्क सौगात, सभी सरकारी स्कूलों में लागू होगी यह योजना
MP News : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही है। योजना अंतर्गत लगभग 175 स्कूल के 70000 विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क परिवहन सेवा शुरू की गई है। इस योजना अंतर्गत बसों के माध्यम से विद्यार्थियों को स्कूल लाने और ले जाने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा ग्रामीण पथ योजना के अंतर्गत स्कूलों में नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सभी सरकारी स्कूलों में लागू होगी योजना (MP News)
कौशल विकास के तहत रोजगार से बेरोजगार युवाओं को जोड़ने के लिए राज्य मुक्त ओपन शिक्षा बोर्ड ने “ग्रामीण पथ रोशन योजना” शुरू की हैं। इस योजना के तहत 18 से 45 वर्ष आयु के समूह को दसवीं कक्षा तक के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रूफटॉप सोलर प्लांट की स्थापना के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिलाया जाएगा इस योजना में चयनित युवाओं को बेंगलुरु के उधम लर्निंग फाउंडेशन से शिक्षक मिलेगा योजना के लिए राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रथम किस्त के रूप में एक करोड रुपए लोक शिक्षण संचालनालय को दे दिए हैं स्कूल शिक्षा विभाग इसके विस्तार करने की योजना बना रहा है।
70 हजार बच्चों को नि:शुल्क सेवा (MP News)
बता दें कि मध्य प्रदेश में 125 सीएम राईज स्कूल संचालित होते हैं। इन स्कूलों में पहले चरण में 70 हजार विद्यार्थियों को नि:शुल्क परिवहन सेवा की सुविधा दी जा रही है। यह निशुल्क बस परिवहन सेवा 5 से 20 किलोमीटर के दायरे में स्कूल आने जाने वाले विद्यार्थियों को दी जाती है। प्रदेश में संचालित सभी सीएम राइज स्कूलों में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ व्यक्तित्व विकास के लिए वर्ल्ड क्लास सेवाएं दी जा रही है।



