Betul Road Accident : बाइक की टक्कर से किशोरी की दर्दनाक मौत, पुलिस हादसे की जांच में जुटी
Betul Road Accident: Teenage girl dies a tragic death after being hit by a motorcycle; police are investigating the incident.
Betul Road Accident : बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गौठाना में एक तेज रफ़्तार बाइक ने किशोरी को टक्कर मार दी हादसे में किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई है। कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को बैतूल- रानीपुर मार्ग गौठाना में बाइक की टक्कर से आकांक्षा नाम की एक किशोरी की मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बालिका शोभापुर सारणी की निवासी होने की बात सामने आई है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।



