Betul News : दूध और केला खाने के बाद 32 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में किया भर्ती
Betul News: 32 children fall ill after consuming milk and bananas; admitted to hospital
Betul News : बैतूल जिले के भीमपुर ब्लॉक में फूड पॉइजनिंग के कारण 32 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। इस घटना से प्रशासनिक महकमे में में हड़कंप मच गया। सूचना मिलती ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी संजीव शर्मा ने बताया कि भीमपुर ब्लॉक के ग्राम चीख़ली पंचायत के ग्राम भाडरी निवासी बच्चों को रामकृष्ण सेवा कुटीर समिति द्वारा शुक्रवार दोपहर केले और दूध सेवन करने दिया था। दूध और केला खाने के बाद बच्चों ने उल्टियां करना शुरू कर दी।
बच्चों को तत्काल भीमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया गया। सीएमएचओ ने बताया कि सभी 32 बच्चों को उपचार दे दिया है सभी की हालत खतरे के बाहर है। डॉक्टरों को बच्चों का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिये है।
Tags
# Betul breaking news 32 बच्चों को फूड प्वाइजनिंग Betul Food Poisoning Betul Health News Betul Hindi News Betul Latest News Betul Local News Betul news Bhimpur News Food Poisoning News Madhya Pradesh News MP news School Children Food Poisoning Tribal Area News बच्चों की तबीयत बिगड़ी बैतूल न्यूज़ बैतूल समाचार बैतूल स्वास्थ्य विभाग भीमपुर ब्लॉक न्यूज़ भीमपुर समाचार



