Betul Traffic Police News: प्रतिबंध के बावजूद शहर क्षेत्र में वाहनों की एंट्री होने पर यातायात पुलिस ने लगाया तगड़ा जुर्माना
Betul Traffic Police News: : Traffic police imposed heavy fines on vehicles entering the city area despite the ban
Betul Traffic Police News: : बैतूल शहर मे यातायात प्रबंधन द्वारा भारी वाहनों से होने वाली सड़क दुर्घटना को रोकने के भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध , प्रातः 8 बजे से दोपहर 12बजे तक एवम शाम 5बजे से रात्रि 9बजे तक लगाया गया है। परन्तु लगतार आदेश के उल्लंघन की शिकायत प्राप्त होने पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल झारिया ने निर्देशित किया गया कि उल्लंघन करताओं के विरुद्ध सख्त कर्रवाई करें।
एसपी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने शहर मे आदेश का उलंघन करने वाले 6 वाहनो से 30000 रूपए का शमन शुल्क लगाया गया। पॉब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से अनाउंस कर हिदायत दी गई किसी ने यातयात नियमों का उल्लंघन किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



