Betul District Hospital: जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था छोड़ पार्किंग व्यवस्था में लगाए सिक्योरिटी गार्ड

Betul District Hospital: Security guards were deployed in parking arrangements instead of security arrangements in the district hospital

Betul District Hospital: बैतूल पूरे देश में अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हल्ला मचा है। जिला अस्पताल बैतूल में भी सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा गार्ड बहुत कम है। इसके बाद भी सुरक्षा कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाने की जगह पार्किंग व्यवस्था बनाने में लगा दिया। अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है। 300 बिस्तरीय जिला अस्पताल में कुल 14 सुरक्षा गार्ड तैनात है। सुरक्षा गार्डों की कमी होने के कारण सभी वार्डों में सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। जिला अस्पताल के मेन गेट पर भीड़भाड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाने के लिए दो सुरक्षा गार्डों को तैनात किया है। इसमें से एक गार्ड को पार्किंग व्यवस्था सुधारने में लगा दिया। मुख्य गेट पर दो सुरक्षा गार्ड नहीं होने से व्यवस्था बिगड़ रही है। अस्पताल प्रशासन ने पार्किंग स्थल को ठेके से दिया है। कायदे से पार्किंग व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी पार्किंग ठेकेदार कर्मचारियों की है ना कि सुरक्षा गार्डों की, लेकिन अस्पताल प्रशासन द्वारा अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को छोड़ सुरक्षा गार्ड को पार्किंग व्यवस्था बनाने में तैनात कर दिया।  कई बार वार्डों में  डॉक्टरों और अन्य स्टॉफ के साथ विवाद की स्थितियां भी हो गई। इसके बावजूद भी अस्पताल प्रबंधक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं हैं। 
जिला अस्पताल में यह देखने में आता है कि कई बार शरारती लोग शराब पीकीर घुस जाते है और उत्पात मचाते हैं। सुरक्षा गार्ड नहीं होने के कारण डॉक्टर और अन्य स्टॉफ को परेशान होना पड़ता हैं। गार्डों की कमी होने के बावजूद भी सुरक्षा व्यवस्था बनाने की जगह सुरक्षा गार्डों को अन्य काम से लगा दिया जाता है। कई बार तो सुरक्षा गार्ड मरीजों के स्ट्रेचर तक खींचते हुए नजर आते हैं। यह सब कुछ अस्पताल प्रशासन के सामने हो रहा है। इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button