Betul Today News: निजी स्कूलों पर खूब मेहरबानी दिखा रहे शिक्षा विभाग के अधिकारी, नही पता कितने स्कूलों ने ऑनलाइन फीस की जानकारी की अपलोड

Betul Today News: Education department officials are showing great kindness towards private schools, no one knows how many schools have uploaded the information about fees online

Betul Today News: बैतूल निजी स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने निजी स्कूलों को पोर्टल पर ऑनलाईन फीस की जानकारी अपलोड करने के निर्देश जारी किए है। इस निर्देशों के बावजूद कुछ निजी स्कूलों ने अब तक जानकारी अपलोड नहीं की है। इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारी गंभीर नहीं है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण अब तक निजी स्कूलों पर कोई एक्शन नहीं हो पाया है। विभाग के अधिकारी को यह तक जानकारी नहीं है कि कितने स्कूलों ने अब तक ऑनलाईन पोर्टल पर फीस संबंधित जानकारी अपलोड की है। बैतूल जिले में कई निजी स्कूल संचालित है, इन स्कूलों को विद्यार्थियों से कितनी फीस ली जा रही है, इसकी जानकारी पोर्टल पर अपलोड करना है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में कुछ निजी स्कूल अभी भी पोर्टल पर जानकारी अपलोड नहीं की है। इन स्कूलों पर जिला शिक्षा विभाग की तरफ से कार्रवाई होना था, लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों के ढुलमुल रवैये के कारण स्कूलों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसा लग रहा है कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा निजी स्कूलों पर खूब मेहरबानी की जा रही है। जब निजी स्कूलों के संबंध में जानकारी मांगी गई तो शिक्षा विभाग के जवाबदार अधिकारियों द्वारा एक दूसरे पर टालामटोली की जा रही है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शिक्षा विभाग के अधिकारी निजी स्कूलों की लापरवाही को लेकर गंभीर नहीं है। अधिकारियों की लापरवाही के कारण ही निजी स्कूलों के हौंसले बुलंद होते जा रहे है और पढ़ाई के नाम पर मनमाने पैसे वसूले जाते है। 
इनका कहना…
अभी कितने स्कूलों ने ऑनलाईन पोर्टल पर फीस संबंधित जानकारी अपलोड की है, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। कार्यालय से संपर्क कर जानकारी ले सकते है। 
अनिल सिंह कुशवाह, जिला शिक्षा अधिकारी, बैतूल

Related Articles

Back to top button