MP Weather Update: मध्य प्रदेश के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट, इस दिन से मिलेगी राहत
MP Weather Update: Rain alert in all districts of Madhya Pradesh, relief will be available from this day

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक सतना, जबलपुर, पत्रा, दमोह, सागर मैहर जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। विदिशा, रायसेन, खंडवा खरगोन, नर्मदापुरम, बैतूल, अशोकनगर, दतिया, भिंड, स्योपुरकलां, रीवा, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंठता, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पांढुर्णां, भोपाल, सिहोर, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरेना, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, बालाघाट जिलों में कही कही तेज से माध्यम बारिश हो सकती है।
11 अगस्त से मिल सकती बारिश से राहत
मौसम विभाग भोपाल में जारी की गई एडवाइजरी के मुताबिक मध्य प्रदेश के कुछ जिलों को 11 अगस्त से बारिश से राहत मिल सकती है। प्रदेश के जिलों में लगातार बारिश होने के कारण लोग परेशान हो गए हैं। हर कोई चाहता है कि अब थोड़ा मौसम खुल जाए और राहत मिले। मौसम विभाग के मुताबिक 11 अगस्त से मध्य प्रदेश के आधे जिलों में मौसम साफ रहेगा बारिश की संभावना कम है। उसे दिन तक बारिश से राहत मिल सकती है। कुछ जिलों में हल्की धूप निकलने की संभावना है।




