Betul Crime News Today: आंगनवाड़ी सहायिका की हत्या करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, रिश्तेदार ही निकला हत्यारा

Betul Crime News Today: The accused of murdering Anganwadi assistant was arrested, the murderer turned out to be a relative

Betul Crime News Today: बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम माजरी निवासी आंगनवाड़ी सहायिका का खेत के कुएं में शव मिलने के मामले में यह खुलासा हुआ है कि आंगनवाड़ी सहायिका की हत्या उसके करीबी रिश्तेदार में जादू टोना करने के शक में की थी।गौरतलब है कि बीते 27 जुलाई को आंगनवाड़ी सहायिका का शव खेत के कुएं में मिला था।
थाना प्रभारी राजेश सातनकर ने बताया बीते 28 जुलाई को फरियादी रामराव उर्फ गुड्डू पिता रामशा कुमरे निवासी ग्राम माजरी ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी पत्नि सुनंदा कुमरे जो कि गांव में आंगनवाडी सहायिका के पद पर कार्यरत हैं। 27जुलाई को दोपहर 12.30 बजे के दरमियान उसके खेत में निंदाई करने के लिये गयी थी जो शाम तक वापस नहीं आयी तो अपने भतीजे सोहन के साथ खेत में जाकर खोजबीन की। खोजबीन के दौरान रात 9.30 बजे के दरमियान भाई श्यामू के खेत के कुएं में पत्नि का शव मिला ।जिसके सिर पर और गाल पर गहरे चोंट के निशान है। फरियादी रामराव की रिपोर्ट पर मर्ग पंजी बद्ध कर जांच में लिया गया है।मृतिका के शव का पोस्ट मार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुनंदा की मौत चोट से होने का खुलासा हुआ। इस स्थिति में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 103(1),238 भारतीय न्याय संहिता के तहत केस पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया।

 

इस तरह से हुआ घटना का खुलासा

प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतारशी हेतू टीम गठित गई। टीम में मासोद पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बसंत अहाके,प्रधान आरक्षक रामकृष्ण सिलारे,आरक्षक शिवराम परते, मेहमान कवरेती,गोपाल परमार, आरक्षक चालक सेवाराम पवार ने मृतिका के पति रामराव एवं साक्षीयों से पुछताछ की। जिन्होने बताया कि गांव में उनके कुटुंब परिवार के दशरथ पिता धरमसिंग कुमरे से उनका विवाद पिछले एक दो साल से चला आ रहा है। जिसके चलते संदेही दशरथ पिता धरमसिंग कुमरे उम्र 35 साल निवासी ग्राम माजरी से गहनता व हिकमत अमली से पुछताछ की गई। पूछताछ के दौरान दशरथ ने बताया बीते एक दो साल से उसके परिवार में हमेशा किसी न किसी सदस्य की तबियत खराब रहती थी। जिसके कारण वह बहुत परेशान हो गया था। उसे यह शंका थी कि कुटुंब परिवार की सुनंदा कुमरे जो कि उसकी काकी लगती है के द्वारा जादू टोना किया जा रहा है। 27 जुलाई को जब सुनंदा उसके खेत में अकेली निंदाई कर रही थी तो उसके पास गया और जादू टोना करने की बात को लेकर पत्थर से उसके सिर पर वार किया ।जिसके कारण वह अधमरी हो गयी तो उसे उठाकर पास ही कुएं में ले जाकर फेंक दिया। आरोपी के निशानदेही पर घटना स्थल से घटना में प्रयुक्त पत्थर जप्त किया गया। थाना प्रभारी श्रीसातनकर ने बताया आरोपी दशरथ पिता धरमसिंग कुमरे को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button