Betul Crime News Today: पुलिस ने दो युवकों के पास से पिस्टल और कारतूस को किया बरामद

Betul Crime News Today: Police recovered pistol and cartridges from two youths

Betul Crime News Today: बैतूल जिले के सारणी थाना पुलिस ने दो युवकों को पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया कि 3 अगस्त को  मुखवीर से सूचना प्राप्त हुई कि ड्रिलिंग केम्प पाथाखेडा के पास जंगल मे बने खंडहर के पास दो संदिग्ध व्यक्ति पिस्टल बेचने की फिराक में है। सूचना प्राप्त होने पर थाना सारणी पुलिस व चौकी पुलिस की संयुक्त टीम के मुखवीर द्वारा बताये स्थान से दो संदिग्ध व्यक्ति को पकडा जिनसे अपना नाम पता पूछने पर अपना नाम आशीष पवार पिता सतेन्द्र पवार उम्र 26 साल निवासी ग्राम रतनपुर थाना बैतूल बाजार जिला बैतूल एंव प्रियाशु चक्रवान पिता पप्पू चक्रवान उम्र 18 साल निवासी ग्राम धसेड थाना सारणी जिला बैतूल  का होना बताया।  हमराह स्टाफ की मदद से चेक करने पर आशीष पवार के कब्जे से एक पिस्टल एवं प्रियाशु चक्रवान के कब्जे से एक जिंदा कारतूस मिला। पिस्टल एवं कारतूस की कीमती करीबन 4000 रुपये है।

उक्त कार्यवाही में एसडीओपी सारणी  रोशन जैन के निर्देशन में गठित टीम व थाना प्रभारी सारणी निरी० अरविदं कुमरे के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी पाथाखेडा उनि वंशज श्रीवास्तव, सउनि शिवपाल सिंह इरपाचे, प्र० आर 333 आसिफ खान, प्र०आर० एकानंद, आर0 285 रवि मोहन, आर0 388 राजू बरकडे, सैनिक 296 विनोद की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button