Gold- Silver Price Today 1 August 2024: दूसरे दिन भी सोने- चांदी के दामों में बढ़ोतरी, जाने 18 कैरेट 10 ग्राम सोने के रेट
Gold- Silver Price Today 1 August 2024: Gold and silver prices increased on the second day as well, know the rate of 18 carat 10 grams gold

Gold- Silver Price Today 1 August 2024: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 1 अगस्त 2024 दिन को सोने- चांदी के दामों में बढोतरी हुई है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 69 हजार 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 83000 प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक गुरुवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 69905 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 64033 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 52429 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 40894 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। गुरुवार को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 83542 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।
