MP IMD Alert Today: 3 दिन की राहत के बाद फिर शुरु बारिश का दौरा, रात को बैतूल में झमाझम बरसे बदल, मप्र इन जिलों में बारिश का अलर्ट
MP IMD Alert Today: After 3 days of relief, rain started again, heavy rains in Betul at night, rain alert in these districts of MP

MP IMD Alert Today: 3 दिन की राहत के बाद बैतूल जिले में फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। बुधवार रात को जिले के सभी ब्लॉकों में झमाझम बारिश हुई है। सोमवार से मौसम खुल गया था हल्की धूप भी खिली थी। लेकिन बुधवार की रात को बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया। भू अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार रात से गुरुवार सुबह 8:00 बजे तक बैतूल 37.8 घोड़ाडोंगरी 22.0, चिचोली 41.0, शाहपुर 17.4, मुलताई 35.0, प्रभात पट्टन 21.5, आमला 30.0, भैसदेही 37.0, आठनेर 25.2, भीमपुर में 7.0 मिमी बारिश हुई है।
मध्य प्रदेश की इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक आगामी 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के सिंगरोली, सीधी, डिंडोरी, बालाघाट, सिहोर, बैतूल, हरदा, भिंड, मुरेना, श्योपुरकला, मऊगज, अनुपपुर, शहडोल, छिदवाड़ा, सिवनी, मंडला. पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी, मैहर, पाढर्णा, भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, रीवा, सतना, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, दमोह, सागर, टीकमगढ़ जिलों में तेज से मध्यम बारिश हो सकती है।


