MP Weather Today: मप्र के इन जिलों तेज से मध्यम बारिश की संभावना, बैतूल में आकाशीय बिजली गिरने से 10 बकरियों की मौत

MP Weather Today: Possibility of heavy to moderate rain in these districts of MP, 10 goats died due to lightning in Betul

MP Weather Today: मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश कब और जारी है। कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश हो रही है। मौसम विभाग भोपाल में गुरुवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान मप्र के रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सतना, जबलपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा जिलों में तेज बारिश के आसार है। इसके अलावा

भोपाल, विदिशा, सिहोर, राजगढ़, बडवानी, अलिराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अगरमालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, श्योपुरकला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर, टीकमगढ़, मेहर जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश के आसार है। 
वज्रपात होने से 10 बकरियों की मौत, जंगल में मृत मिली बकरियां

बैतूल जिले के मुलताई ब्लॉक के ग्राम सोनोरा में वज्रपात से 10 बकरियों की मौत हो गई है। मवेशियों के शव जंगल में पड़े मिले है। जानकारी के मुताबिक सोनोरा निवासी पूरन चौरासे की  बुधवार को खेत की ओर चरने गई थी। शाम को बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश होना शुरू हो गई। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 10 बकरियों की मौत हो गई। बकरियों की मौत हो जाने से हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। 

Related Articles

Back to top button