UP Bjp News: अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य को सरकार बनाने का दे दिया ऑफर, यूपी भाजपा में मची खलबली
UP BJP News: Akhilesh Yadav offered Keshav Prasad Maurya to form the government, there was a stir in UP BJP
UP Bjp News: उत्तर प्रदेश भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच तकरार जारी है। दोनों नेताओं के बीच तकरार बढ़ते देख सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को सरकार बनाने का ऑफर दे दिया है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा है कि मानसून ऑफर: 100 लाओं सरकार बनाओ अखिलेश यादव की इस ऑफर से स्पष्ट हो रहा है कि जो भी सौ विधायक का समर्थन जुटाएगा सपा होने समर्थन देकर मुख्यमंत्री बनाएगी। सूत्रों की माने तो केशव प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री बने का मौका तलाश रहे हैं। भाजपा आला कमान यूपी में चल रहे विवाद को खत्म करने में लगा हुआ है। हालांकि अभी इस विवाद को खत्म करना आसान नहीं है। आगामी दिनों उत्तर प्रदेश में उपचुनाव होने वाले हैं। कभी बात खत्म नहीं हुआ तो एक बार फिर भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
यूपी में लोकसभा चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन के बाद एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव मौर्य के बीच तकरार हो गई है। उत्तर प्रदेश भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि संगठन सरकार से बड़ा था और हमेशा बड़ा रहेगा। मैं उपमुख्यमंत्री बाद में हूं पहले कार्यकर्ता हूं मेरे घर के दरवाजे सबके लिए खुले हैं। इस बयान के बाद राजनीति में घमासान बचा है। उपमुख्यमंत्री का यह बयान सीएम योगी आदित्यनाथ को संदेश देने से जोड़ा जा रहा है। उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में भाजपा अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा। भाजपा को बहुत कम सीटे मिली है। चुनाव के बाद सीएम योगी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य में दूरियां बढ़ गई है।