Betul Gambling News Today: भैंसदेही क्षेत्र में महाराष्ट्र बॉर्डर के पास बड़े स्तर पर संचालित होता जुआ, पुलिस की कोई कार्रवाई नही
Betul Gambling News Today: Gambling is being conducted on a large scale in Bhainsdehi area near Maharashtra border, no action taken by the police

Betul Gambling News Today: जिले में जुआ संचालन का काम बंद नही हो रहा है। बैतूल जिले के भैसदेही विकासखंड में इन दिनों खूब जुआ संचालित हो रहा है। यहां जुआ खेलने मप्र के अलावा महाराष्ट के जुआरी भी पहुँच रहे है। पुलिस ने अभी तक करवाई नही की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भैसदेही विकासखंड के खोमई पंचायत के ग्राम सुपाला में इन दिनों खूब जुआ चल रहा है। यहाँ जुआ खेलने भैसदेही से लेकर महाराष्ट्र के जुआरी बड़ी संख्या में पहुँचते है। यहां हजारों रुपये का दावा लगता है।
सूत्र बताते है कि यह कुछ स्थानीय जुआरी जुआ संचालित करने का काम करते है। प्रतिदिन दोपहर से लेकर रात तक जुआ की फड़ लागी रहती है। जुआ संचालित होने से गाँव का माहौल बिगड़ने लगा है। जुआरियों की दबंगई के कारण ग्रामीण भी शिकायत करने से डरते है।



