MP Weather Forecast: मप्र के इन जिलों में होगी वज्रपात के साथ तेज बारिश, पूरे प्रदेश में सक्रिय है मानसून

MP Weather Forecast: There will be heavy rain with thunderstorms in these districts of MP, monsoon is active in the entire state

MP Weather Forecast: मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के विदिशा, रायसेन, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, भोपाल, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हस्दा बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलिराजपुर, झाबुआ. धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अगरमालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरेना, श्योपुरकलां, सिगरौली, सीधी रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, मेहर, पांढर्णा जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात होने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
कृषि वैज्ञानिकों की किसानों को सलाह
1.मानसून वर्षा के आगमन की घोषणा के पश्चात, बुआई हेतु जून के अंतिम सप्ताह से जुलाई के दूसरे सप्ताह का समय उपयुक्त है। 2. मध्य और दक्षिणी मध्य प्रदेश के हिस्सों में पर्याप्त वर्षा होने की स्थिति में, जबकि रीवा, सागर, ग्वालियर व चम्बल संभागों के जिलों में सिंचाई की सुविधानुसार आज से बाद धान की नर्सरी के लिए खेत तैयार करें।
3. खरीफ सब्जियों की बुवाई के लिए मौसम अनुकूल है। जिन स्थानों पर मानसून की शुरुआत के बाद लगभग 4 इंच/100 मिमी वर्षा हुई है, वहां खरीफ फसलों और सब्जियों की बुआई जारी रखें। यदि सोयाबीन और सब्जियों में जल भराव की समस्या है तो जल निकासी की उचित व्यवस्था करें। धान की पौध रोपाई के लिए भूमि की तैयारी करें।

Related Articles

Back to top button