New Recharge Plan 2024: आज से, जियो, एयरटेल और वीआई के रिचार्ज प्लान हुए महंगे, बीएसएनल है सबसे सस्ता
New Recharge Plan 2024: From today, recharge plans of Jio, Airtel and Vi have become expensive, BSNL is the cheapest
New Recharge Plan 2024: भारत की तीन दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां ने अपने रिचार्ज प्लान में बढ़ोतरी की है। उपभोक्ता यही जानना चाहते हैं कि इन तीनों कंपनियों में सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान किस कंपनी का है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो, दूसरी सबसे बड़ी कंपनी एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (VI) ने 10 से 25% रिचार्ज प्लान में बढ़ोतरी की है। यह नए रिचार्ज प्लान 3 जुलाई 2024 लागू हो गए है।

5जी अनलिमिटेड बंद
रिलायंस जियो और एयरटेल यह दो कंपनियां 5G सेवा दे रही थी अब यह अनलिमिटेड 5G सेवा अब बंद हो गई है। आपको उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड 5G का लाभ नहीं मिलेगा। वोडाफोन आइडिया कंपनी ने अभी 5G सेवा प्रारंभ नहीं की है। सरकारी कंपनी बीएसएनएल अभी 3G सेवा पर अटकी है।

बीएसएनल प्लान सबसे सस्ते
देश की तीनों दिग्गज कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान में बढ़ोतरी कर दी है। अब सरकारी कंपनी बीएसएनएल एकमात्र कंपनी है जो कम दाम में रिचार्ज प्लान उपलब्ध करा रही है। Bsnl 199 के रिचार्ज प्लान में 2GB डाटा प्रतिदिन और अनलिमिटेड कॉलिंग 30 दिन की वेतन आपके साथ दिया जा रहा है।347 के रिचार्ज में 2 जीबी डाटा प्रतिदिन 54 दिन के लिए मिल रहा है। 599 के रिचार्ज में 3 जीबी डाटा 84 दिन के लिए है। 499 के प्लान में 2 जीबी डाटा 75 दिन के लिए दिया जा रहा है। हालांकि की बीएसएनल अभी 3G सेवा उपलब्ध करा रही है। कुछ क्षेत्रों में 4G सेवा भी प्रारंभ हो गई है।

देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारतीय एयरटेल ने भी रिचार्ज प्लान में बढ़ोतरी कर दी है। एयरटेल ने अपने रिचार्ज टैरिफ प्लान में 10 से 21% की बढ़ोतरी की है। एयरटेल प्लान 3 जुलाई 2024 से लागू हो गए है। कंपनी में अनलिमिटेड 5G प्लान भी बंद कर दिया है। जानकारी के मुताबिक एयरटेल का 179 वाला रिचार्ज अब 199 में मिलेगा। इस प्लान में अलिमिटेड कालिंग और 2जीबी डाटा मिलेगा और वैधता 28 दिन की रहेगी। 455 के प्लान अब 509 का मिलेगा 84 दिन की वैधता मिलेगी और 6 जीबी डाटा मिलेगा। 265 का रिचार्ज अब 299 रुपये में मिलेगा। इसमे 1जीबी डाटा प्रतिदिन मिलेगा। 299 का प्लान अब 349 में मिलेगा जिसमे 1.5जीबी डाटा मिलेगा। 719 प्लान अब 859 में मिलेगा जिसमें 84 दिन की वैधता और 1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन मिलेगा। पोस्टपेड प्लान में 399 का प्लान 449 में मिलेगा और 40 जीबी डाटा मिलेगा।


