Weather News Today: जाने 1 जून से 30 जून तक बैतूल के किस ब्लाक में कितने इंच हुई बारिश, इधर MP के कई जिलों में बारिश का अलर्ट
Weather News Today: Know how many inches of rain fell in which block of Betul from June 1 to June 30, while rain alert has been issued in many districts of MP

Weather News Today: बैतूल पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष जून माह में अधिक बारिश हो गई है। फिर भी किसान बारिश नहीं होने से चिंतित है। फसलों पर संकट मंडराने लगा है और कुछ दिन तक बारिश नहीं हुई तो फसलों पर भी असर देखने को मिलेगा। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 1 जून से 30 जून तक जिले में 5 इंच औसत बारिश हुई है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अधिक बारिश हुई। गत वर्ष 1 महीने में महज साढ़े तीन इंच ही बारिश हो पाई थी। इस वर्ष प्री-मानसून की जिले में अच्छी बारिश हो गई। मानसून आने के बाद बारिश नहीं हो पाई। प्री-मानसून की बारिश में किसानों ने बोवनी कार्य पूरा कर दिया। अब फसलों को पानी की दरकार है। जबकि पिछले वर्ष प्री-मानसून की बारिश कम हुई थी और मानसून आने के बाद बारिश का दौर शुरू हुआ था। इसलिए पिछले वर्ष बारिश कम दर्ज हुई थी। 24 जून को बैतूल जिले में मानसून ने दस्तक दी। मानसून आने को 7 दिन हो गए है। इन 7 दिनों में बैतूल में झमाझम बारिश नहीं हो पाई। हल्की बारिश होने के बाद मौसम खुल गया। आसमान में बादल उमड़ घुमड़ रहे है, लेकिन बारिश नहीं हो पा रही है। मौसम वैज्ञानिक भी प्रतिदिन बारिश का अलर्ट जारी कर रहे है, लेकिन बारिश नहीं हो पा रही है। मौसम वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी सटिक साबित नहीं हो रही है।



