Airtel New Recharge Plan 2024: रिलायंस जियो के बाद एयरटेल ने भी महंगे किये रिचार्ज प्लान, करोड़ो उपभोक्तओं लगा झटका
Airtel New Recharge Plan 2024: After Reliance Jio, Airtel also made recharge plans expensive, crores of consumers got shocked
Airtel New Recharge Plan 2024: रिलायंस जियो के बाद अब देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारतीय एयरटेल ने भी रिचार्ज प्लान में बढ़ोतरी कर दी है। एयरटेल ने अपने रिचार्ज टैरिफ प्लान में 10 से 21% की बढ़ोतरी की है। एयरटेल प्लान 3 जुलाई 2024 से लागू हो जाएंगे। कंपनी में अनलिमिटेड 5G प्लान भी बंद कर दिया है। जानकारी के मुताबिक एयरटेल का 179 वाला रिचार्ज अब 199 में मिलेगा। इस प्लान में अलिमिटेड कालिंग और 2जीबी डाटा मिलेगा और वैधता 28 दिन की रहेगी।
एयरटेल के 455 के प्लान अब 509 का मिलेगा 84 दिन की वैधता मिलेगी और 6 जीबी डाटा मिलेगा। 265 का रिचार्ज अब 299 रुपये में मिलेगा। इसमे 1जीबी डाटा प्रतिदिन मिलेगा। 299 का प्लान अब 349 में मिलेगा जिसमे 1.5जीबी डाटा मिलेगा। 719 प्लान अब 859 में मिलेगा जिसमें 84 दिन की वैधता और 1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन मिलेगा। पोस्टपेड प्लान में 399 का प्लान 449 में मिलेगा और 40 जीबी डाटा मिलेगा।
जियो ने भी बढ़ाये रिचार्ज प्लान
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका दिया है। दरअसल कंपनी ने अपने सभी रिचार्ज प्लान 25% महंगे कर दिए हैं। अब मोबाइल रिचार्ज करना उपभोक्ताओं के लिए महंगा पड़ जाएगा। जानकारी के मुताबिक रिलायंस जियो ने गुरुवार को अपने रिचार्ज प्लान में 15 से 25 फीसदी मांगे करने की सूचना जारी की है। यह नये टैरिफ प्लान 3 जुलाई 2024 से लागू हो जाएंगे। टैरिफ प्लान बढ़ने से करोड़ों उपभोक्ताओं को झटका लगा है। मीडिया में कई दिनों से मोबाइल कंपनीयों द्वारा टैरिफ प्लान बढ़ाए जाने की चर्चा चल रही थी। आखिरकार लोकसभा चुनाव के बाद कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान में बढ़ोतरी कर दी है।

