Betul Crime News Today: बदमाशों ने सुरक्षा टीम पर किया पथराव, पत्थरबाजी में टूटा एंबुलेंस का कांच, बाल- बाल बचे सुरक्षा कर्मी

Betul Crime News Today: Miscreants pelted stones on the security team, ambulance glass broke in the stone pelting, security personnel narrowly escaped

Crime News Today: सारणी में बदमाश बेखौफ हो गए है। बदमाशों ने सुरक्षा टीम पर पथराव कर दिया। पत्थरबाजी में एम्बुलेंस का कांच छतिग्रस्त हो गया है।  दरअसल सारणी खदान में लूट, डकैती, पत्थरबाजी, मारपीट और चोरी जैसी वारदात आम हो चली। बदमाशों के हौसले इतने ज्यादा बुलंद होते जा रहे हैं कि अब अलग-अलग गिरोह बनाकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। खास बात यह है कि एक, दो नहीं, बल्कि कई बार चोर, बदमाशों के गिरोह सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए। लेकिन मुंह पर कपड़ा बंधा होने की वजह से पहचान नहीं हो पा रही। यही वजह है कि डब्ल्यूसीएल और पुलिस विभाग चोरों के गिरोह पर नियंत्रण नहीं पा रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात 10से 20 नकबजन हथियारबंद चोर छतरपुर टू कोयला खदान के परिसर में घुस आए। जिन्हें देखकर कार्य पर मौजूद सुरक्षा गार्ड्स के होश उड़ गए। सुरक्षा गार्ड्स ने बिना समय गंवाए इसकी सूचना पेट्रोलिंग टीम और पुलिस को दी। गश्ती दल को देख कुछ चोर स्क्रैप लेकर भाग निकले तो कुछ स्क्रैप छोड़कर भाग गए। इसी दौरान जब चोरों और गश्ती दल का आमना सामना हुआ तो चोरों ने हवा फायरिंग का जवाब पत्थरबाजी से दिया। पत्थरबाजी में छतरपुर टू खदान परिसर की एंबुलेंस का कांच तक टूट गया है। चोर, पुलिस व सुरक्षा गार्ड्स के बीच यह कोई पहली मुठभेड़ की घटना नहीं है। इसके पहले भी इस तरह की वारदातें वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के पाथाखेड़ा क्षेत्र में हो चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button