Jio New Recharge Plans 2024: जियो यूजर को लगा तगड़ा झटका, महंगे किया रिचार्ज प्लान, जाने कब से लागू होंगे नए प्लान

Jio New Recharge Plans 2024: Jio users got a big shock, recharge plans became expensive, know when the new plans will be implemented

Jio New Recharge Plans 2024: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका दिया है। दरअसल कंपनी ने अपने सभी रिचार्ज प्लान 25% महंगे कर दिए हैं। अब मोबाइल रिचार्ज करना उपभोक्ताओं के लिए महंगा पड़ जाएगा। जानकारी के मुताबिक रिलायंस जियो ने गुरुवार को अपने रिचार्ज प्लान में 15 से 25 फीसदी मांगे करने की सूचना जारी की है। यह नये टैरिफ प्लान 3 जुलाई 2024 से लागू हो जाएंगे। टैरिफ प्लान बढ़ने से करोड़ों उपभोक्ताओं को झटका लगा है। मीडिया में कई दिनों से मोबाइल कंपनीयों द्वारा टैरिफ प्लान बढ़ाए जाने की चर्चा चल रही थी। आखिरकार लोकसभा चुनाव के बाद कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान में बढ़ोतरी कर दी है। 
अनलिमिटेड 5G प्लान भी बंद
रिलायंस जिओ ने जब 5G की शुरुआत की थी तब से अब तक अनलिमिटेड 5G डाटा दिया जा रहा था। लेकिन कंपनी ने अब अनलिमिटेड 5G प्लान भी बंद कर दिया है। अब उपभोक्ताओं को 299 रुपए के प्लान में 2GB 5जी प्रतिदिन डाटा दिया जाएगा। अब 5G मोबाइल के उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ नहीं मिलेगा। जिओ कंपनी के बाद अब एयरटेल और वोडाफोन आइडिया भी अपने रिचार्ज प्लान मांगे कर सकती है।

Related Articles

Back to top button