MP News Today : मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, इन कर्मचारियों को हटाने के जारी किए आदेश

MP News Today: Madhya Pradesh government's big decision, orders issued to remove these employees

MP News Today : मध्य प्रदेश परिवहन विभाग ने प्राइवेट कर्मचारियों को हटाने के आदेश जारी किए हैं। परिवहन आयुक्त ने आदेश जारी करते हुए कहा परिवहन चेक पोस्ट पर किसी भी तरह के प्राइवेट व्यक्तियों या अनाधिकृत तत्वों की मौजूदगी नहीं रहेगी। कहीं चेक पोस्ट चौकिया पर प्राइवेट व्यक्तियों की मौजूदगी में कार्य करने की शिकायत आ रही है। यह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। जिला परिवहन अधिकारियों को चेक पोस्ट का आवश्यक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि कई बार अधिकारियों को शिकायत भी मिली है कि चेक पोस्ट पर कार्यरत प्राइवेट कर्मचारी अवैध वसूली करते हैं। इसलिए परिवहन आयुक्त ने प्राइवेट कर्मचारियों को हटाने के आदेश जारी कर दिए है। 

कर्मचारियों की आ रही थी शिकायतें
परिवहन जाँच चौकियों पर किसी भी तरह के प्रायवेट व्यक्तियों/अनाधिकृत तत्वों को वाहनों की जांच के समय मौजूद न रहने दिया जावे। इसके उपरांत भी कुछ जाँच चौकियों पर प्रायवेट व्यक्तियों की उपस्थित एवं कार्य करने की शिकायतें विभिन्न मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन एवं विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित हो रहे हैं, यह कृत्य पूर्व में जारी निर्देशों की अवहेलना होकर अनुशासन हीनता की श्रेणी में आता है।
यह जारी किए आदेश 
जारी आदेश के अनुसार परिवहन जाँच चौकियों पर किसी भी तरह के प्रायवेट व्यक्तियों/अनाधिकृत तत्वों को वाहनों की जांच के समय मौजूद न रहने दिया जावे। इसके उपरांत भी कुछ जाँच चौकियों पर प्रायवेट व्यक्तियों की उपस्थित एवं कार्य करने की शिकायतें विभिन्न मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन एवं विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित हो रहे हैं, यह कृत्य पूर्व में जारी निर्देशों की अवहेलना होकर अनुशासन हीनता की श्रेणी में आता है।
अतः पुनः निर्देशित किया जाता है कि, परिवहन जाँच चौकियों पर प्रायवेट/अनाधिकृत व्यक्तियों की मौजूदगी का कठोरता से निषेध किया जावे। सम्बन्धित जिले के क्षेत्रीय/अति. क्षेत्रीय/जिला परिवहन अधिकारी परिवहन जाँच चौकियों का आकस्मिक निरीक्षण कर सुनिश्चित करें तथा इस आशय की रिपोर्ट परिवहन जाँच चौकी के रोजनामचों में अंकित करें ।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा औचक / आकस्मिक निरीक्षण के दौरान परिवहन जाँच चौकियों पर प्रायवेट/अनाधिकृत व्यक्तियों की मौजूदगी पाए जाने पर उनके विरुद्ध आपराधिक कार्यवाही की जावेगी. साथ ही सम्बन्धित परिवहन जाँच चौकी प्रभारी के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।आदेश का कठोरता से पालन किया जावे एवं कराया जावे। इस आदेश को परिवहन जाँच चौकी पर पदस्थ प्रत्येक कर्मचारी को पढ़कर सुनायें एवं नोट करावें ।

Related Articles

Back to top button