Betul Crime News Today: कलेक्टर और पुलिस ने बंधक बुजुर्ग दंपत्ति को छुड़ाया, बहु और बेटे पर मामला दर्ज

Betul Crime News Today: Collector and police rescued hostage elderly couple, case registered against daughter-in-law and son

Betul Crime News Today: बैतूल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग दंपत्ति को बहु और बेटे ने बंधक बनाया था। सूचना पर कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने मौके पर पहुँचकर बुजुर्ग दंपत्ति को छुड़ाया है। गंज थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया के मुताबिक 23 जून 2024 को  एक वीडियो  सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो की पड़ताल की तो पता चला कि बैतूल गंज निवासी प्रार्ची भार्गव(बहु ) द्वारा बुजुर्ग सास-ससुर को अपने घर पर दीवार बनाकर बंधक  बना लिया है और  उनके साथ अत्याचार किया जा रहा है।

वीडियो कि सत्यता कि जांच पश्चात कलेक्टर और थाना प्रभारी गंज द्वारा सुचना पर तत्वरित कार्यवाही करते हुये मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। निरिक्षण के दौरान पाया गया की  प्रार्ची भार्गव द्वारा (पीडित बुजुर्ग दम्पत्ति) सास-ससुर के कमरे के सामने दिवाल खडी कर दिया है। जिससे उनका बाहरी संपर्क नहीं हो पा रहा था। बुजुर्ग दंपत्ति ना ही अपना इलाज करा पा रहे थे। ना ही किसी से संपर्क कर रहे थे। जिन्हे मुक्त कराकर  आवेदिका लता पति महादेव भार्गव उम्र 70 साल नि0 टैगोर वार्ड कि रिर्पोट पर थाना गंज में आरोपी प्रार्ची भार्गव एवं उसके बेटे के विरूध्द धारा 342,506,294,34 भादवि का  पंजीबध्द कर विवेचना  मे लिया गया है। 

Related Articles

Back to top button