Betul Crime News : मां से बातचीत को लेकर विवाद बना हत्या की वजह, 7 नाबालिगों ने की निर्मम हत्या
Betul Crime News: Dispute over conversation with mother became the reason for murder, 7 minors committed brutal murder

Betul Crime News : बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में 7 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में गंभीर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के तहत यह सफलता मिली। ग्राम धामोरी के सावंगी रोड पर 21 अप्रैल 2026 को उमेश शोभनाते उर्फ गोलू (40 वर्ष) की हत्या की सूचना उसके भाई कमलेश सोभनाते ने दी थी।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना आठनेर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी, एसडीओपी भैंसदेही भूपेंद्र सिंह मौर्य और सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के पेट और गले पर चाकू से कई वार और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले, जिससे हत्या (Homicide) की पुष्टि हुई।
ऐसे हुआ खुलासा
पत्नी और बेटी के बयान तथा कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने सभी 7 नाबालिगों की पहचान कर 22 अप्रैल को उन्हें हिरासत में ले लिया।
हत्या की वजह
जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी और उसका भाई मृतक के अपनी मां से बातचीत करने और घर आने-जाने से नाराज थे। उन्होंने पहले भी मृतक को चेतावनी दी थी। घटना वाले दिन मुख्य आरोपी ने मृतक को बुलाकर सावंगी रोड ले गया, जहां पहले से उसके पांच साथी मौजूद थे।
विवाद बढ़ने पर मुख्य आरोपी ने चाकू से हमला किया, जबकि अन्य साथियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। गंभीर रूप से घायल अवस्था में छोड़ने के बाद आरोपी फरार हो गए, जिससे बाद में मृतक की मौत हो गई।
🔹 बरामद सामग्री
घटना में प्रयुक्त चाकू
मोटरसाइकिल (हीरो होंडा MP 48 ZH 4931)
🔹 पुलिस टीम की भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ठाकुर, निरीक्षक आबिद अंसारी (सीन ऑफ क्राइम), मांगीलाल ठाकरे, दिनेश धुर्वे सहित अन्य पुलिसकर्मियों और साइबर सेल की अहम भूमिका रही।
पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।



