MP Weather Alert Today: अगले 24 घंटे के दौरान मप्र के भोपाल, इंदौर सहित कई जिलों में होगी झमाझम बारिश
MP Weather Alert Today: Heavy rain will occur in many districts of MP including Bhopal, Indore during the next 24 hours
MP Weather Alert Today: मौसम विभाग ने रविवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के गुना, मऊगंज, सतना, निवाड़ी, मैहर, शिवपुरी, ग्वालियर, सीधी, रीवा, उमरिया, छतरपुर, टीकमगढ़ , छिंदवाड़ा, सिवनी, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन जिलों भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बड़वानी, अलिराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, जबलपुर, नरसिंहपुर,मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, पांडुर्णा, अनुपपुर, शहडोल, डिहारी जिलों में प्री मानसून की गरज- चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी। अभी मध्य प्रदेश के कई जिलों में प्री मानसून की एक्टिविटी जारी है। जल्द ही मानसून भी दस्तक देने वाला है। कृषकों के लिए विशेष सलाह
मानसून वर्षा के आगमन पश्चात, बोनी हेतु जून के अंतिम सप्ताह से जुलाई के दूसरे सप्ताह का समय उपयुक्त है। मानसून आगमन के साथ जिन स्थानों पर लगभग 1000m/4 इंच वर्षों हो गई है बुवाई करना उचित होता है। साथ ही
पर्याप्त वर्षा होने की स्थिति में या सिंचाई की सुविधानुसार 22 जून के बाद धान की नर्सरी के लिए खेत तैयार करें।कपास / सोयाबीन की बुवाई मानसून आने के पश्चात् भूमि में पर्याप्त नमी (कम से कम 100 मिमि बारिमा) होने की स्थिति में ही करे। 3. अरहर की बुवाई के लिए खेत की तैयारी करें। जिन किसान भाईयों के पास सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो वे हरी खाद हेतु मक्का या ढैची की बोनी करे।



