Central Bank Vacancy 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में इस बार अप्रेंटिसशिप 3000 पदों के लिए बंपर वैकेंसी निकली है। योग्यता रखने वाले बेरोजगार युवकों को नौकरी पाने का यह अच्छा अवसर है। जानकारी के मुताबिक सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ने अप्रेंटिस के 3000 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जून 2024 है। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को 400 से 800 रुपये फीस देना होगा।
भर्ती के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्था से ग्रेजुएट होना जरूरी है। उम्मीदवार की उम्र 1 अप्रैल 1996 से 31 मार्च 2004 के बीच होना चाहिए। सिलेक्शन ऑनलाइन रिटर्न टेस्ट के बेसिक पर किया जाएगा। वेतनमान 15000 रुपए प्रतिमाह है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल वेबसाइट www.nats.education.gov.in पर लॉगिन कर सकते हैं। संपूर्ण जानकारी के बाद ही आवेदन करें। मप्र में 300 पदों के लिए होगी भर्ती।