Betul Govansh Taskari: एसपी के कमिट्मेंट के बावजूद नहीं थम रही गौतस्करी, हिन्दू सेना ने फिर पकड़े 48 नग गौवंश
Betul Cow Taskari: Cow smuggling is not stopping despite SP's commitment, Hindu Sena again caught 48 cows
Betul Govansh Taskari: बैतूल एसपी निश्चल एन झारिया ने जिले की कमान संभालने के समय पत्रकारवार्ता में कमिट्मेंट किया था कि हर हाल में गौतस्करी में पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जाएगा। एसपी के कमिट्मेंट के बावजूद जिले में गौवंश तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। तस्कर जंगल के रास्ते कू्ररतापूर्वक मवेशियों को वाहनों में भरकर कत्लखाने ले जा रहे है। सूचना के आधार पर राष्ट्रीय हिन्दू सेना के कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी करते हुए मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा है। ट्रक से कुल 48 नग मवेशियों को बरामद किया गया। राष्ट्रीय हिन्दू सेना के अध्यक्ष दीपक मालवीय ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जंगल के रास्ते 10 चक्के ट्रक में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर एवं त्रिपाल से ढककर कत्लखाने ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही हिन्दू सेना के कार्यकर्ता सक्रिय हो गए। उन्होंने आठनेर रोड, मुलताई रोड और भैंसदेही रोड पर गाड़ी का इंतजार किया, इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। एक ट्रक चिचोली, हरदा मार्ग से खेड़ी सांवलीगढ़ होते हुए महाराष्ट्र की ओर जा रहा था। इसकी सूचना झल्लार और भैंसदेही पुलिस को दी गई। इस ट्रक को झल्लार, परतवाड़ा मार्ग पर रोका गया। जब ट्रक के त्रिपाल को खोलकर देखा तो उसमें मवेशी भरे हुए थे। मवेशियों के पैर और मुंह बांधकर ठूंस-ठूंसकर भरा हुआ था। ट्रक से 48 नग मवेशी बरामद किए गए।
इस कार्रवाई के दौरान राष्ट्रीय हिन्दू सेना के कार्यकर्ताओं के अलावा झल्लार थाना पुलिस भी मौजूद रही। पकड़े गए गौवंश को गौशाला भेज दिया है। सबसे ज्यादा गौवंश तस्करी खेड़ीसांवलीगढ़ परतवाड़ा मार्ग से की जाती है। अधिकतर रात के समय तस्कर मवेशियों की तस्करी करते है। पुलिस अधीक्षक ने भले ही पूर्ण रूप से गौतस्करी पर प्रतिबंध लगाने की बात की, लेकिन गौतस्करी में जरा भी कमी नहीं आई है।



