Betul BSNL 4G News Today: जिओ- एयरटेल को धूल चटाने बैतूल में शुरू हुई बीएसएनएल की 4G सेवा
Betul BSNL 4G News Today: BSNL's 4G service started in Betul to defeat Jio-Airtel
Betul BSNL 4G News Today: सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने अपनी 4G सेवा बैतूल में शुरू कर दी है। हालांकि अभी यह सेवा कुछ ही क्षेत्र में शुरू हुई है जल्द ही इस पूरे जिले में शुरू कर दी जाएगी। बीएसएनएल के उपभोक्ता लंबे समय से 4G सेवा शुरू होने का इंतजार कर रहे थे आखिरकार यह इंतजार खत्म हो गया। बीएसएनएल उपभोक्ता भी तेज इंटरनेट स्पीड का आनंद ले सकेंगे। बीएसएनल ने स्वदेशी 4G सेवा की शुरुआत की है। अभी केवल 32 साइड पर 4जी लाइव किया है।
बता दे कि बीएसएनएल अन्य कंपनियों की अपेक्षा सस्ते दाम में रिचार्ज प्लान उपलब्ध करा रही है। 4G सेवा शुरू होने के बाद फिर से बीएसएनएल उपभोक्ताओं की संख्या भी बढ़ने लगेगी। सूत्रों के मुताबिक 2025 में बीएसएनएल में 5G सेवा की भी शुरुआत हो जाएगी। अभी बीएसएनल निजी कंपनी जिओ, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को को कड़ी टक्कर देगा। अधिकारियों के मुताबिक बीएसएनएल ने अभी टेस्टिंग के तौर पर कुछ क्षेत्रों में 4G की शुरुआत की है।



