Betul Crime News Today: चोरों ने दरवाजे में छेद कर किसान के घर से 13 लाख के जेवरात और 3 लाख रुपये नगद चोरी किये, सोते रह गए घर के सभी सदस्य

Betul Crime News Today: Thieves made a hole in the door and stole jewellery worth Rs 13 lakh and cash worth Rs 3 lakh from a farmer's house, all the members of the house remained asleep

Oplus_0

Betul Crime News Today: बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के भौंरा के पास बानाबेहडा में एक किसान के घर हुई सेंधमारी में चोर करीब 13 लाख के जेवरात और साढ़े 3 लाख रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। घटना 11-12 मई की दरम्यानी रात की है। रविवार रात को इसकी एफआईआर दर्ज की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने प्रदीप मालवीय के घर दरवाजे में गिरमिट से होल किया और एल्ड्रॉप खोलकर घर के अंदर घुस गए। घर की दो आलमारी तोड़ी, जेवरात और नकदी पर ले गए।

प्रदीप मालवीय ने बताया की वे और उनकी पत्नी, बच्चे एक कमरे में सोए हुए थे। कमरे में कूलर चल रहा था, इसलिए घटना की कोई आवाज नहीं आई। रात करीब 2 बजे उनकी नींद खुली तो उन्होंने अपने कमरे का दरवाजा बंद पाया। उन्होंने जाकर देखा तो वह दरवाजा बाहर से बंद था, जिसे एक टॉवेल से बांध दिया गया था। उन्होंने गैलरी से जाकर देखा तो घर में चोरी हो चुकी थी। आशंका है कि चोरों ने 12.30 बजे रात से डेढ़ बजे के बीच घटना को अंजाम दिया हो। उन्होंने आलमारी में रखे उनके और उनकी माता के पुराने जेवरात, जिनकी कीमत करीब 13 लाख है, जबकि चना बेचकर रखे गए साढ़े 3 लाख चुरा लिए थाना प्रभारी जयपाल इवनाती में बताया की घटना की सूचना मिलने के बाद बैतूल से डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट बुलाए गए थे, जिन्होंने घटना स्थल की जांच की है। घर में आलमारियां टूटी मिलीं, जबकि ट्रॉली बैग घर के पीछे पड़ा मिला है, जिस पैटर्न पर यहां चोरी हुई है। उसी पैटर्न पर आज पांढुरना जिले मे भी चोरी की शिकायत दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button