Mp Weather Update Today: मप्र के कई जिलों में फिर बारिश का अलर्ट, चलेगी झोकेदार हवाएं, बैतूल में बरसे बादल
MP Weather Update Today: Rain alert again in many districts of MP, strong winds will blow, clouds rained in Betul
Mp Weather Update Today: पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है । मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान नर्मदापुरम, बैतूल, खंडवा, खरगौन, धार, अनुपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा, और जिलों बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा सीधी और दमोह, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, बड़वानी, अलिराजपुर, झाबुआ, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर और मैहर जिलों में। नर्मदापुरम, बैतूल, खंडवा, खरगौन, धार, अनुपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा, और जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने और झोकेदार हवाएं चलने की संभावना। आगामी 3 से 4 दिन तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा।
बैतूल में गरज चमक के साथ हुई बारिश
बैतूल। बेमौसम बारिश ने किसानों को परेशान करके रखा है। रविवार की रात को जिला मुख्यालय सहित जिले के कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ तेज बारिश हुई। बारिश और हवा चलने से आम की फसल को नुकसान पहुंचा है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम, न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में एक बार फिर बदलाव आया है। रविवार की रात को गरज चमक के साथ तेज बारिश हुई। रात में रूक-रूककर बारिश का दौर जारी रहा। दिन निकलते ही मौसम खुल गया था, लेकिन सोमवार दोपहर ढाई बजे फिर आसमान में घनघोर काले बादल छा गए और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। गर्मी के मौसम में बार-बार बदलते मौसम के कारण लोग परेशान है। बेमौसम हो रही बारिश से किसानों का ेनुकसान उठाना पड़ रहा है। अभी गर्मी के इस सीजन में 4 से 5 बार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदला और बारिश हुई है। मौसम खुलते ही गर्मी कहर बरपाने लगती है और बारिश होते ही तापमान में गिरावट आ जाती है। अधिकतम तापमान में 1 डिग्री और न्यूनतम तापमान में एकाएक 4 डिग्री की गिरावट आई है। तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।


