Betul Crime News Today: विवाह समारोह में जमकर चली तलवार और चाकू, 5 लोग हुए जख्मी जिला अस्पताल में किया भर्ती
Crime News Today: Swords and knives were used fiercely in a wedding ceremony, 5 people were injured and admitted to the district hospital
Betul Crime News Today: बैतूल जिले के पाथाखेड़ा सारणी क्षेत्र में विवाह समारोह में विवाद होने पर तलवार और चाकू चले है। विवाद में 5 लोग घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार रात को सारणी के पाथाखेड़ा में हुए विवाह समारोह में नाचने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुँच गई। घटनास्थल पाथाखेड़ा बस स्टैंड की बताई जा रही है।
इस मारपीट की घटना में राहुल ठाकुर, ब्रह्मा देव ठाकुर, विष्णु ठाकुर, गौरव ठाकुर और अभय घुरमाडे घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। घायलों का कहना है कि उन पर 10 से 12 लोगों द्वारा चाकू और तलवार से हमला किया है। मारपीट की घटना की शिकायत पाथाखेड़ा चौकी में दर्ज कराई है। पुलिस विवाद की जांच कर रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।



