Betul Hadsa News: खेत मे जुताई करते समय पलटा ट्रेक्टर, दबने किसान की दर्दनाक मौत

Betul Hadsa News: Tractor overturned while plowing in the field, farmer died a painful death after being crushed

Betul Hadsa News: आमला -बोरदेही थाना क्षेत्र के बेहड़ी गांव में एक किसान की खेत में जुताई कर रहा था.अचानक ट्रेक्टर पलट गया।ट्रेक्टर के नीचे दबाने से किसान की मौत हो गई है। परिजनों की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची है।

पुलिस ने बताया कि बोरदेही के बेहड़ी निवासी बबलू वरकड़े 21 वर्ष रविवार रात को खेत में ट्रेक्टर से जुताई कर खेत तैयार कर रहा था। अचानक से उनका ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर खेत में हीं पलट गया। जिससे किसान उसके नीचे दब गया था। परिजनों ने तत्काल उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंच है.जहाँ पर डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया है। आमला पुलिस ने अस्पताल में परिजनों के बयान लेकर पीएम कराया है। बोरदेही क्षेत्र का मामला होने पर आमला पुलिस ने मामला क़ायम कर बोरदेही थाना डायरी भेज दी था,आगे की विवेचना बोरदेही पुलिस करेगी।

Related Articles

Back to top button