Crime News Today: जादू टोने के शक में युवक पर किये चाकू से कई वार, गंभीर हालत में अस्पताल किया भर्ती
Crime News Today: A young man was stabbed multiple times on suspicion of witchcraft, admitted to hospital in critical condition
Crime News Today: बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम धारूल में एक व्यक्ति को गांव के ही एक युवक ने जादू टोने के शक में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की शिकायत आठनेर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक धारूल निवासी बस्तीराम पिता केजा इवने (50) पर गांव के ही श्रीधर धुर्वे ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में बस्तीराम के पेट, गर्दन, पीठ, हाथ पर चाकू के गंभीर चोट के निशान आए है। जिसे घायल अवस्था में उपचार के लिए आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती किया गया। हालत गंभीर होने पर यहां जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
प्रथम दृष्टया यह जानकारी सामने आई है कि आरोपी श्रीधर बस्तीराम पर जादू टोने करने का शक करता था, इसी को लेकर विवाद हो गया और विवाद चाकू मार दिया। बताया जा रहा है कि श्रीधर को पुत्र की तबीयत खराब रहती थी। जिसके कारण वह जादू टोने करने का शक करता था। शुक्रवार को जादू टोने के शक को लेकर विवाद हो गया। बस्तीराम पर चाकू से हमला कर दिया। पीडि़त बस्तीराम ने बताया कि उसे कोई जादू टोना नहीं आता है। आरोपी द्वारा जबरन शक किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



