Ed Ka Action: दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल हो सकते है गिरफ्तार, हाई कोर्ट ने खारिज की गिरफ्तारी रोकने वाली याचिका
Ed Ka Action: Delhi Chief Minister Kejriwal may be arrested, High Court rejects petition to stop arrest

Ed Ka Action Today : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी है। दरअसल ED की टीम गुरुवार शाम को दसवां सामान लेकर मुख्यमंत्री आवास पर पहुंची है। मुख्यमंत्री के घर के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ईडी गुरुवार शाम को केजरीवाल के घर पहुंची है जिनसे पूछताछ अभी जारी है। दिल्ली शराब नीति मामले में हाईकोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी रोकने वाली याचिका को खारिज कर दिया है।
याचिका खारिज होने के बाद ही ईडी एक्शन में आ गई है। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ED अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है पुलिस सौरव भारद्वाज अंदर जाने से रोक दिया है।



