Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू, देश में 7 और मप्र में 4 चरण में होगा मतदान

Lok Sabha Elections 2024: Code of conduct implemented for Lok Sabha elections, voting will be held in 7 phases in the country and 4 phases in MP

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आज से आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली विज्ञान भवन में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें बताया गया कि 543 सीटों पर होने वाले लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण में वोटिंग 19 अप्रेल को होगी और अंतिम चरण 1 जून को होगा। 4 जून को चुनाव के नतीजे आएंगे। लोकसभा चुनाव के साथ-साथ चार राज्य आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम की तारीखों की घोषणा की है।
मप्र में 4 चरण में होगा चुनाव
मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए चार चरण में मतदान होगा। पहले चरण 19 अप्रैल , दूसरा चरण 26 अप्रैल तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई को होगा। पहले चरण 19 अप्रैल 2024 को सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा में मतदान होगा। दूसरा चरण 26 अप्रैल को होगा जिसमें टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, नर्मदापुरम और बैतूल में होगा। तीसरा चरण 7 मई को मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ मतदान होगा। चौथा चरण 13 मई को होगा जिसमें देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगौन, खण्डवा में मतदान होगा। 
                   पहला चरण 
                   दूसरा चरण
               तीसरा चरण 
                 चौथा चरण

Related Articles

Back to top button