Betul BJP Today News: लोकसभा चुनाव में भाजपा को लेकर BJP जिला अध्यक्ष ने किया यह बड़ा दावा, जाने क्या है प्रत्येक बूथ पर 370 वोटों का प्लान
Betul BJP Today News: BJP District President made this big claim about BJP in Lok Sabha elections, know what is the plan for 370 votes at each booth
Betul BJP Today News: बैतूल लोकसभा चुनाव में बम्पर जीत के लिए भाजपा द्वारा बूथ विजय अभियान की शुरूआत की जाएगी। इस अभियान के तहत भाजपा का संकल्प है कि प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाएं जाएंगे। यह संकल्प लेकर अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित होंगे। यह बातें मंगलवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कही। 10 दिन चलने वाले बूथ विजय अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय में पत्रकारवार्ता आयोजित की गई, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला, कमलेश सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी सूर्यदीप त्रिवेदी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला ने बताया कि 13 से 22 मार्च तक भाजपा बूथ विजय अभियान की शुरूआत कर रही है। इस बूथ अभियान के तहत प्रत्येक बूथों पर जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता पहुंचेंगे। जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं को प्रतिदिन दो घंटे का समय देेंगे। इस बूथ में सभी वर्ग के कार्यकर्ताओं और लोगों से संपर्क किया जाएगा। बूथ पर प्रत्येक कार्यकर्ताओं के सुझाव भी लिए जाएंगे। श्री शुक्ला ने बताया कि पिछले चुनाव से इस लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। पूरे जिले में 1 लाख 70 हजार कार्यकर्ता है। यह सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के बूथ पर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे। इस बार लोकसभा चुनाव में 10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस लोकसभा चुनाव में 5 लाख वोट से जीतने का दावा किया गया है।
भाजपा से कई लोगों को जोडें़गे
अभियान के तहत कई लोगों को पार्टी से भी जोड़ा जाएंगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि अभी बड़ी संख्या में लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे है। इसकी एक वजह यह है कि पार्टी की विचारधारा से लोग जुड़ना चाहते है जो देश और उसकी संस्कृति को बचाए रखने के लिए काम कर रही है। दूसरी वजह यह है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के प्रति लोगों में आकर्षण है। भाजपा ने जो वादा जनता से किया था, उसे पूरा किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों का आकर्षण है और इस बार लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे।



