Betul Crime News: चोरी का खुलासा, 2 लाख रुपये का मशरूका जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Betul Crime News: Theft disclosed, goods worth Rs 2 lakh seized, two accused arrested

Betul Crime News:  बैतूल जिले के थाना बैतूल बाजार क्षेत्रांतर्गत लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतू पुलिस द्वारा लगातार सर्चिंग अभियान व संदेही सजायाब आरोपियो की चैकिंग की जा रही है | इस हेतू थाना बैतूल बाजार में विशेष टीम का गठन किया गया था जिसमे प्रभारी निरी0 बबीता धुर्वे,  उनि जुगलकिशोर, प्र0आर0 575 प्रकाश , प्रआर. 88 योगेश ,आर. 464 विशाल, आऱ. 216 मुकेश, आर. 495 सुभाष   आदि को शामिल किया गया था ।

11 मार्च को डूंडा बोरागांव निवासी फरियादी अमरचंद पिता बाबूलाल यादव , बडोरा निवासी रवि पिता गुलाब साहू नि. बडोरा तथा हिवरखेडी से तीन बाइक चोरी होने की शिकायत मिली थी।  पुलिस ने संदेही राना पिता सम्मूलाल धुर्वे नि. झाडेगांव , राजू पिता संतलाल ओझा नि. झाडेगांव को हिरासत में लिया और पूछताछ की गई। आरोपियों के पास से  MP48MN7634 , MP48MJ6035 तथा लाल रंग यामाहा क्रुस MP48MD4923 करीब 2 लाख रुपये का मशरुका जप्त कर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायालय पेश किया है। 

Related Articles

Back to top button