Vacancy News: आईडीबीआई बैंक निकली भर्ती, इधर जूनियर इंजीनियर 554 पदों के लिए करें आवेदन

Vacancy News: IDBI Bank Recruitment, apply for 554 Junior Engineer posts here

Vacancy News: आईडीबीआई बैंक (IDBI) ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के 500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती के लिए अभ्यर्थी 12 फरवरी 2024 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 फरवरी 2024 है। फीस का शुल्क 200 से 1000 तक रहेगा। आवेदन करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है। साथी कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज और रीजनल लैंग्वेज का नॉलेज होना आवश्यक है। उम्मीदवार की आयु सीमा 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए एससी- एसटी और दिव्यांग को 200 और अन्य उम्मीदवारों को 1000 देना होगा। जानकारी के मुताबिक ट्रेनिंग के दौरान वेतन 5000 इंटर्नशिप के दौरान वेतन 15000 दिए जाएगा। असिस्टेंट मैनेजर पद की भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन ऑनलाइन टेस्ट के माध्यम से होगा। आवेदन करने के लिए ऑफिशल वेबसाइट www.idbibank.in देख सकते हैं। 
पंजाब पावर कारपोरेशन में निकली भर्ती
इधर पंजाब पावर कॉरपोरेशन की ओर से जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। PSPCL में जूनियर इंजीनियर 554 पद के लिए भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की तिथि 9 फरवरी 2024 है। 1 मार्च 2024 तक आवेदन किया जा सकते हैं। आवेदन पूरी तरह से निशुल्क रहेंगे। जूनियर इंजीनियर के पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को न्यूनतम 50% अंकों के साथ बीटेक या 60% अंकों के साथ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना आवश्यक है। भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष से  और अधिकतम आयु 37 वर्ष तय की गई है। वेतन 10900 से 34800 प्रति माह दिए जाएगा। भर्ती की अधिक जानकारी के लिए ऑफिसियल वेबसाइट pspcl.in पर जानकारी प्राप्त करें। संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने पर ही आवेदन सावधानीपूर्वक करें। 

Related Articles

Back to top button