Snowfall News Today: जम्मू- कश्मीर और लद्दाख में जबरदस्त बर्फबारी, मनाली का तापमान – 1.8 डिग्री पर पहुंचा
Snowfall News Today: Heavy snowfall in Jammu-Kashmir and Ladakh, temperature in Manali reached - 1.8 degrees.

Snowfall News Today: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। जम्मू कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में जबरदस्त बर्फबारी हुई है। हिमाचल और उत्तराखंड में 5 फरवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया है। बर्फबारी के कारण मनाली का तापमान – 1.8 डिग्री पर पहुंच गया है। क्षेत्र में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
अधिक बर्फबारी होने के कारण श्रीनगर में हवाई और रेल यातायात पर बुरा असर पड़ा है। बर्फबारी के कारण कई फ्लाइट कैंसिल कर दी तो कई ट्रेनर रद्द हुई है। कश्मीर क्षेत्र में बर्फबारी होने के बाद सैलानी इसका खूब लुफ्त उठा रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 5 फरवरी को पश्चिम बंगाल सिक्किम मेघालय नगालैंड मिजोरम मणिपुर त्रिपुरा सहित कई क्षेत्रों में ओले गिरने और बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बर्फबारी के कारण तेजी से तापमान नीचे गिरने लगा है।
सैलानी ले रहे जमकर आनंद
बर्फबारी के कारण सैलानियों के चेहरे पर खुशी दिखाई देने लगी है। जम्मू कश्मीर लद्दाख सहित मनाली पहुंचे सैलानी बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे आखिरकार जमकर बर्फबारी होने से सैलानियों ने खुशी जताई है। पहाड़ी क्षेत्रों में जाकर सैलानी बर्फबारी का जमकर आनंद लेने लगे हैं।



