Vacancy Government: अलग-अलग विभागों में 23742 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास को भी मिलेगा मौका

Vacancy Government: Bumper recruitment for 23742 posts in different departments, 12th pass will also get a chance

Vacancy Government: देशभर के अलग-अलग विभागों में इस बार बंपर भर्ती निकली है। रेलवे एसएससी बीडीएल, NIACL शाहिद अन्य में कुल 23742 पदों के लिए भर्ती निकली है। विद्यार्थी अपनी योग्यता के अनुसार भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक रेलवे में 9000 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि मार्च- अप्रैल है। इसमें आयु सीमा 18 वर्ष से 33 वर्ष की तय की गई है। इसके लिए क्वालिफिकेशन मान्यता प्राप्त संस्था से एसएसएलसी या फिर आईटीआई पास होना अनिवार्य है। 

एनएचएम के लिए निकली भर्ती
उत्तर प्रदेश में एनएचएम के लिए भर्ती निकली है। कल 5582 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। आवेदन करने की तिथि 29 जनवरी 2024 है। 7 फरवरी 2024 तक आवेदन किया जा सकेंगे। भर्ती के लिए योग्यता बीएससी नर्सिंग के साथ कम्युनिटी हेल्थ सर्टिफिकेट या पोस्ट बेसिक बीएससी इंटीग्रेटेड डिग्री होना आवश्यक है। आवेदन करने की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष तय की गई। वेतन 35500 प्रति माह है। 
एसएससी के लिए निकली बंपर भर्ती
इस बार एसएससी के लिए भी 5639 पदों के लिए भर्ती निकली है। भर्ती के लिए 1 फरवरी 2024 से आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2024 है। इस भर्ती के लिए योग्यता दसवीं और बारहवीं के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है। भारती के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तय की गई। वेतन 5200 से 34800 ग्रेड पे के साथ मिलेगा। 
दक्षिण रेलवे में 2860 पदों के लिए भर्ती
इस बार दक्षिण रेलवे में भी भारती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। यहां कुल 2860 पदों के लिए भर्ती निकली है। भारती के लिए 29 जनवरी 2024 से आवेदन शुरू हो गए। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2024 है। इस भर्ती के लिए योग्यता दसवीं पास और आईटीआई की डिग्री आवश्यक है। भारती की आयु सीमा 15 से 24 वर्ष तय की गई है। 
NIACL में  300 पदों के लिए भर्ती
NIACL इस बार 300 पदों के लिए भर्ती निकली है। इसके लिए 1 फरवरी से आवेदन शुरू हो गए हैं 15 फरवरी 2024 आवेदन की जा सकेंगे। इसके लिए योग्यता ग्रेजुएशन, एसएससी, इंटरमीडिएट ग्रेजुएशन लेवल पर एक विषय के रूप में इंग्लिश के साथ पढ़ाई होना आवश्यक है। इसके लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 30 वर्ष और वेतन 37000 प्रतिमा है। 
टीप: आवेदन करने से पहले संबंधी विभाग की अधिकृत वेबसाइट पर जाकर संपूर्ण जानकारी अवश्य देखें। उसके बाद ही आवेदन करें। 

Related Articles

Back to top button