Betul Mandi Bhav 18 January 2024: आज 18 जनवरी 2024 के बैतूल मंडी भाव, 12 हजार से अधिक बोरे रही आवक
Betul Mandi Bhav 18 January 2024: Betul Mandi Bhav today 18 January 2024, more than 12 thousand bags arrived
Betul Mandi Bhav 18 January 2024: गुरूवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 18 जनवरी 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 12 हजार 999 बोरे रही। 3349 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 1609 बोरे , मक्का की आवक 8 हजार 01 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में हुई कम
कृषि उपज मंडी में उपज में बुधवार की अपेक्षा गुरुवार आवक में कमी आई है। सोयाबीन और मक्के की सबसे ज्यादा आवक आ रही है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक काम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है। आने वाले दिनों में उपज की आवक और बढ़ने की संभावना है। सीजन में आवक कितनी अधिक हो जाती है कि उपज डालने के लिए मंडी परिसर भी कम पड़ जाता है।



