Mp Weather Alert: मध्य प्रदेश के चार जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट, इन जिलों में जारी रहेगी शीतलहर

Mp Weather Alert: Alert of rain and lightning in four districts of Madhya Pradesh, cold wave will continue in these districts

Mp Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश में फिर मौसम में बदलाव आया है। प्रदेश के कुछ जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग भोपाल में गुरुवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया गया कि अगले 24 घंटे के दौरान अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट जिलों में घर चमक के साथ बारिश और वज्रपात होने की संभावना है। नया सिस्टम बनने के कारण मौसम में बदलाव आया है। मौसम विभाग के मुताबिक मप्र के टीकमगढ़, सतना, रीवा, पन्ना, ग्वालियर और भिंड जिलों में शीतलहर चलने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है। 
इन जिलों में छाया रहेगा घनाकोहरा
मौसम विभाग भोपाल में गुरुवार को जारी की गई एडवाइजरी बताया की मप्र के जिसमें सिंगरोली, रतलाम, गुना और अशोकनगर छतरपुर निवाठी और दतिया सीधी रीवा, मऊगंज, शिवपुरी, ग्वालियर और दतिया जिलों मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। कोहरे का असर सड़क की यातायात और रेल यातायत पर देखने को मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button