Betul Hanging News: बीमारी से परेशान वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Betul Hanging News: Old man suffering from illness committed suicide by hanging himself, police engaged in investigation

Betul Hanging News: बैतूल जिले के गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंदिरा कॉलोनी निवासी वृद्ध ने फांसी लागकर आत्महत्या कर ली है। मृत का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर दो परिजनों को सौंप दिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गंज थाना क्षेत्र के इंदिरा कॉलोनी निवासी साहेबराव पिता गेंदु उघड़े उम्र 58 वर्ष ने शनिवार की रात की घर के ही कमरे में फाँसी लागकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि वृद्ध आटा चक्की चलाने के काम करता था।

शनिवार की रात को वृद्ध दूसरी मंजिल के कमरे में सोने चला गया। सुबह रविवार सुबह परिजन उठे तो साहेबराव फाँसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर पंचनामा बनाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक वृद्ध पिछले चार वर्षों से पाइल्स की बीमारी से पीड़ित था। बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस ने मार्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button