Drone Technology Explained To Farmers: किसानों को ड्रोन के माध्यम से दवाई छिड़काव की दी जानकारी
Drone Technology Explained To Farmers: Information given to farmers about spraying medicine through drones
Drone Technology Explained To Farmers: बैतूल। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत जनपद पंचायत शाहपुर के ग्राम पंचायत गुवाड़ी में शनिवार 6 दिसंबर को किसानों के बीच ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया गया। किसानों को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई और ग्रामीणों की समस्या सुनकर समाधान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके, जनपद अध्यक्ष शिवशंकर मवासे, मंडल अध्यक्ष मनीष कुमरे, भौंरा बीजादेही मंडल अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर, सरपंच कुंदोबाई/बालकिशन उईके, पूर्व जनपद सदस्य रीना/अशोक बारस्कर, भाजपा नेता विनोद साहू, राजेश झल्लारे, देवेन्द्र वर्मा एवं समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
किसानों ने इस तकनीक को अच्छा बताया। उन्होंने कहा कि यूरिया खाद की बचत होगी फायदा ज्यादा होगा लेबर का खर्चा बचेगा। लेकिन जब इसका प्रयोग करेंगे तब सच्चाई पता चलेगी कि कीमत इसकी कितनी ज्यादा है, किसान खर्च नहीं कर पाएगा, इसका किराया कम लगेगा तब इसका प्रयोग कर पाएंगे। खाद डालने की दिक्कत होती है तो मजदूर ढूंढना पड़ता है, जिससे परेशानी भी होती है, इस ड्रोन से लेबर की बचत होगी और खर्चा भी कम आएगा। 1 एकड़ में छिड़काव तुरंत कर देगा। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि सरकार की ओर से ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन मुफ्त में किया जा रहा है। किसानों को इसकी जानकारी दी जा रही है।

