Betul Collector Order: कलेक्टर के आदेश: नामांतरण, बटवारा, सीमाकंन सहित राजस्व प्रकरणों का 10 दिन में जल्द करें निराकरण
Betul Collector Order: Collector's order: Resolve revenue cases including renaming, partition, demarcation soon within 10 days
Betul Collector Order: बैतूल राजस्व प्रकरणों का निराकरण लंबित होने पर संयुक्त कलेक्टर ने नाराजगी जताई है । कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने आदेश जारी किये जिसमें राजस्व संबंधित प्रकरणों का जल्द निराकरण करने के लिए कहा है। जारी आदेश में बताया कि आर. सी. एम. एस. पोर्टल के अवलोकन करने पर यह पाया गया कि निर्वाचन के दौरान नामांतरण, बटवारा, सीमाकंन एवं राजस्व के अन्य प्रकरण बहुत अधिक संख्या में 6 माह से अधिक समय से लंबित है।अतः सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है। कि आगामी दस दिवस में राजस्व के लंबित प्रकरणों में विशेष रूप से सुनवाई करते हुये समय सीमा में गुणदोष के आधार पर आदेश पारित कर पोर्टल पर अपलोड करने की कार्यवाही की जावें। साथ ही पक्षकारों को आदेश की तामिली भी यथासमय कराई जावें ।
लंबित प्रकरणों के निराकरण के संबंध में अनुविभाग स्तर पर समीक्षा अनुविभागीय अधिकारी एवं एवं जिला स्तर पर अपर कलेक्टर द्वारा प्रतिदिन की जावेगी। जिस राजस्व न्यायालय में प्रतिदिन प्रकरणों में सुनवाई निराकरण की गई कार्यवाही संतोष जनक नहीं पाई जावेगी उस न्यायालय की जानकारी से तत्काल कलेक्टर को अवगत कराया जाना है।अतएव प्राथमिकता के आधार पर उक्त निर्देशों का पालन किया जाना सुनिश्चित किया जावें।



