Gold- Silver Price Today: सोने- चांदी के दामों में फिर आया उछाल, जाने 10 ग्राम सोने की कीमत
Gold Silver Price Today: There is a rise in the prices of gold and silver again, know the price of 10 grams of gold.

Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 28 दिसंबर 2023 को सोने- चांदी के दामों में बढ़ोतरी हुई है। सोने की कीमत 63000 के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 74000 प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक गुरुवार को सोने के दाम बढ़ाकर 63644 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 22 कैरेट सोने के दाम 58298 रुपये 10 ग्राम, 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 47733 रुपये, 14 कैरेट सोने के दाम 37232 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। गुरुवार को चांदी की कीमत 74800 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।
सराफा बाजार से रौनक हुई कम
सोने चांदी के बढ़ते दामों के कारण बाजार से रौनक गायब हो गई है। सोना चांदी महंगा होने के कारण खरीददारी कम कर रहे है। सोने चांदी के दाम Indian Billion Jewelers Assocation सोने के दामों की जानकारी मिल पाती है। IBJA द्वारा जारी की कीमतें देशभर में मान्य होती है। अब 22 कैरेट सोने की कीमत की जानकारी 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर जान सकते हैं एसएमएस के जरिए आपको जानकारी मिल जाएगी।

