MP Cabinet Formation: मप्र में डॉ मोहन सरकार का विस्तार, 28 मंत्रियों ने ली शपथ, बैतूल से एक भी मंत्री नही, जिलेवासियों में भाजपा के प्रति आक्रोश

MP Cabinet Formation: Expansion of Dr. Mohan government in Madhya Pradesh, 28 ministers took oath, not a single minister from Betul, resentment towards BJP among the residents of the district

MP Cabinet Formation: लंबे कयासों बाद आखिरकार सोमवार को मध्य प्रदेश में डॉक्टर मोहन यादव सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने 28 विधायकों पद के शपथ दिलाई है।18 विधायकों को कैबिनेट और 10 विधायकों को राज्य मंत्री की शपथ दिलाई है। 28 मंत्रियों में 7 सामान्य वर्ग, 11 ओबीसी वर्ग, 6 एससी वर्ग और 4 एसटी वर्ग के शामिल है। शिवराज सरकार के 10 मंत्रियों को जगह मिली है वही सिंधिया समर्थक 3 विधायकों को मंत्री बनाया है। 

बैतूल से एक भी विधायक को नहीं बनाया मंत्री
इस बार विधानसभा चुनाव में बैतूल जिले की जनता ने पांचो विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को प्रचंड जीत दिलाई है। इस बड़ी जीत के बावजूद भी भाजपा ने बैतूल के पांचो विधायकों में से एक भी विधायक को मंत्री नहीं बनाया है। एक भी विधायक को मंत्री मंत्री नहीं बनाए जाने से जिले वासियों में भाजपा के प्रति नाराजगी देखने को मिल रही है। भाजपा जिले वासियों की नाराजगी दूर नहीं की तो आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। मंत्री नहीं बनने से जिलेवासियों में भाजपा को लेकर नाराजगी बहुत है। कांग्रेस पार्टी ने जिले को दो बार मंत्री पद दे दिया लेकिन भाजपा ने हमेशा ही मंत्री पद देने से किनारा किया है। 

 प्रद्युमन सिंह तोमर
– तुलसी सिलावट
– एंदल सिंह कंसाना
– नारायण सिंह कुशवाहा
– विजय शाह
– राकेश सिंह
– प्रह्लाद पटेल
– कैलाश विजयवर्गीय
– विश्वास सारंग
– गोविंद सिंह राजपूत
– करण सिंह वर्मा
– इंदर सिंह परमार
– संपतिया उईके
– उदय प्रताप सिंह
– राकेश शुक्ला
– निर्मला भूरिया
– नागर सिंह चौहान
– चैतन्य कश्यप

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) 

19-कृष्णा गौर 
20-धर्मेंद्र लोधी 
21-दिलीप जायसवाल 
22-गौतम टेटवाल 
23- लखन पटेल 
24- नारायण पवार

राज्यमंत्री  

25-राधा सिंह 
26-प्रतिमा बागरी 
27-दिलीप अहिरवार 
28-नरेन्द्र शिवाजी पटेल

Related Articles

Back to top button