Betul Crime News Today: राजधानी एक्सप्रेस में पकड़े बिहार के दो मोबाइल चोर, 8 लाख 50 हजार के मोबाइल बरामद
Betul Crime News Today: Two mobile thieves from Bihar caught in Rajdhani Express, mobiles worth Rs 8 lakh 50 thousand recovered
Betul Crime News Today: ट्रेनों के अंदर मोबाइल चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 85 मोबाईल फ़ोन बरामद किये है। जीआरपी आमला से मिली जानकारी के मुताबिक आमला के क्षेत्रांतर्गत ट्रेनों में हो रही लूट, चोरियों की घटनाओं की रोकथाम को लेकर अरविंद तिवारी पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल के द्वारा दिए गये निर्देशों के पालन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल प्रदीप पटेल तथा महेंद्र सिंह कुल्हारा उप पुलिस अधीक्षक रेल इटारसी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद पाटील द्वारा टीम बना कर सतत चेकिंग गश्त ड्यूटि एवं सीसीटीवी के माध्यम से सतर्कता पूर्वक निगरानी की जा रही हैं। थाना जीआरपी आमला पुलिस को ट्रेन राजधानी एक्स्प्रेस मे मोबाईल चोरी के संदेहियों राहुल कुमार शाह एवं कृष्णा शर्मा को पकड़ने में सफलता मिली हैं। 8 दिसंबर 2023 के रात्री 22:30 बजे जीआरपी स्टेट कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन क्रं. 12433 राजधानी एक्स्प्रेस मे दो संदेही मोबाइल चोर है। थाना हाजा के प्रआर खेमन्त पांडे, आर. दीपक, बबलू , प्रदीप उबनारे के साथ ट्रेन को अटेण्ड किया। आरपीएफ निरीक्षक आमला हरिमोहन निरंजन, एएसआई सुरेन्द्रनाथ यादव, बदन सिंह मीणा, प्रआर सुरेश जिहारे भी ट्रेज के पास मिले। आरपीएफ नागपूर का स्टाफ एएसआई विठोबा एस मर्सकोले, प्रआर सुदामा पटवारी भी ट्रेन मे मिले। सभी मिलकर ट्रेन चेक करने पर दो संदेही राहुल कुमार शाह एवं कृष्णा शर्मा निवासी सारज बिहार संदेहास्पद स्थिति में दिखे जिनके पास 4 ट्राली बैग थे, जिनसे पूछताछ हेतु थाने लाया गया है। आरपीएफ स्टाफ के सामने ट्राली बैग की तलाशी ली चारों ट्राली बेगो मे कुल 85 मोबाइल फोन, 30 नग एयर बड एवं जेक बैड थे। मोबाइलो के बिल पूछने पर बिल का नहीं होना पाया गया। मोबाइल के संबंध मे पूछताछ पर गोल मोल जवाब देने लगे थे। जीआरपी ने बताया कि ट्रेन राजधानी से वेन्नई से नई दिल्ली उक्त गोबाइल बेचने जा रहे थे। सूचना प्राप्त भी लगी है कि थाना औरंगांटम जिला कच्छीपुरम तमिलनाडु राज्य के चोरी के संदेही हैं। संदेहियों को मय ट्राली बैग जिनमे मोबाइलो एवं एयर बड हैं सभी के थाना औरगांदम जिला कच्छीपुरम को सुपुर्द किया गया है । संदेही राहुल कुमार पिता प्रभु शाह उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम सराहसाहों पोस्ट परसा थाना दरीयापुर जिला छप्परा सारन बिहार बरामद गाल, कृष्णा पिता प्रदीप शर्मा उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम सराहसाहों पोस्ट परसा थाना दरीयापुर जिला छप्परा सारन बिहार के है। आरोपियों के पास चार ट्राली बैग जिसमें कुल 85 मोबाइल विभिन्न कंपनियों के 30 नग एयर बड, लेक बेड कीमती 8,50,000रु जप्त किये है। आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी प्रमोद पाटील प्रआर , खेमला पांडे, आर. 171 दीपक कुमार, 174 बबलू, 552 प्रदीप उबनारे. 3 • आरपीएफ निरीक्षक हरिमोहन निरंजन, एएसआई सुरेन्द्रनाथ यादव, उ नि बदन सिंह मीणा, प्रआर सुरेश बिठारे, आरपीएफ नागपूर स्टाफ एएसआई विठोबा एस मर्सकोले, प्रआर सुदामा पटवारी की सराहनीय भूमिका रही ।



