Betul News:  साथ जीने-मरने की कसमें, जिंदगी के आखिरी सफर में भी नहीं छूटा साथ, पति- पत्नी की एक साथ उठी अर्थी, पूरे गाँव मे मातम

Betul News: Vows to live and die together—their bond remained unbroken even on the final journey of life; the biers of the husband and wife were carried out together, plunging the entire village into mourning.

कोटा सड़क हादसे में मुलताई के सिरखेड़ निवासी दंपती की मौत, गांव में एक साथ उठी अर्थी तो हर आंख हुई नम; बेटे ने दी मुखाग्नि

बैतूल/मुलताई। जिंदगी भर एक-दूसरे का साथ निभाने की कसमें खाने वाले पति-पत्नी को शायद ही किसी ने इस तरह अंतिम विदाई देने की कल्पना की होगी। राजस्थान के कोटा में हुए भीषण सड़क हादसे ने मुलताई क्षेत्र के ग्राम सिरखेड़ के एक परिवार की खुशियां छीन लीं। खाटू श्याम के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक हादसे में ग्राम सिरखेड़ निवासी राजकुमार बोड़खे और उनकी पत्नी अनिता बोड़खे की मौत हो गई। रविवार को जब दोनों के शव गांव पहुंचे और पति-पत्नी की अर्थी एक साथ उठी, तो पूरे गांव में मातम छा गया। अपने प्रिय दंपती को अंतिम विदाई देते समय ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।

एक साथ उठी अर्थी, एक ही चिता पर दी गई अंतिम विदाई

पति-पत्नी की एक साथ अंतिम यात्रा देखकर हर कोई भावुक हो उठा। जिस दंपती ने शादी के समय जीवनभर साथ निभाने की कसमें खाई थीं, उनका जीवन का अंतिम सफर भी एक साथ ही पूरा हुआ। गांव में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। पति-पत्नी को एक ही चिता पर लिटाया गया और उनके बेटे ने मुखाग्नि देकर माता-पिता को अंतिम विदाई दी। यह हृदयविदारक दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आईं।

हादसे में मृत दंपत्ति का फोटो

 

हादसे ने उजाड़ दिया परिवार, गांव में पसरा मातम

राजकुमार और अनिता बोड़खे खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए निकले थे। धार्मिक यात्रा पर निकले दंपती के लिए यह सफर जिंदगी का आखिरी सफर बन गया। जिस यात्रा से परिवार को सुखद यादों और दर्शन के अनुभवों के साथ लौटने की उम्मीद थी, उसी यात्रा ने परिवार को ऐसा गहरा जख्म दे दिया, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकेगी।

रविवार को गांव में एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी ने हर किसी को झकझोर दिया। गांव का माहौल गमगीन रहा और ग्रामीणों ने नम आंखों से दंपती को अंतिम विदाई दी। पति-पत्नी की एक साथ हुई अंतिम विदाई ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button