MP Weather Today: मध्य प्रदेश के 14 जिलों में बरसा मावठा, खारगौन में 3 और इंदौर में 2 इंच बारिश
MP Weather Today: Barsha Mawatha in 14 districts of Madhya Pradesh, 3 inches of rain in Khargone and 2 inches in Indore.
MP Weather Today: मध्य प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है। बारिश के कारण मौसम में ठंडक खुल गई है तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। रविवार दिन और रात के समय मध्य प्रदेश के 14 जिलों में कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हुई है। खरगोन जिले में सबसे अधिक 3.37 इंच और इंदौर में 2 इंच बारिश दर्ज की है। अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के कई जिलों में फिर से गलत चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। 29 नवंबर तक मौसम इसी तरह से बना रहने की संभावना है। मौसम खुलने के बाद पूरे प्रदेश में ठंड के तेवर बढ़ सकते हैं।इन जिलों में हुई बारिश
मौसम विभाग भोपाल में बताया कि रविवार दिन और रविवार रात को प्रदेश के खरगोन जिले में सबसे ज्यादा 84.4 मिमी और इंदौर में 50.8 मिमी बारिश दर्ज की है। इसी तरह धार में 50.1, रतलाम 47.0, खंडवा 45.0, उज्जैन 31.0, नर्मदापुरम 10.2, बैतूल 8.2 भोपाल 6.2 0 पचमढ़ी 2.4 रायसेन 1.8 गुना 1.2 ग्वालियर 0.6, छिंदवाड़ा 0.6 मिमी बारिश दर्ज की है।
बारिश के बाद बढ़ेंगे ठंड के तेवर
मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश के बाद पूरे प्रदेश में ठंड के तेवर बढ़ सकते हैं। धीरे-धीरे मौसम अब ठंडा होने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों का करना है कि जैसे ही आसमान से बादल छाएंगे वैसे ही ठंड के तेवर देखने को मिल सकते हैं। नवंबर माह बीतने में है लेकिन अब तक ठंड के तेवर नहीं देखने को मिले थे। अब बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया है।


